अपने जीवन के कुछ पल जरूरतमंदों की सेवा के लिए अवश्य निकालें

“10 साल के सामाजिक सेवा काल में जो संतुष्टि सुदूर गांवों में जाकर जरूरतमंदों की सेवा करके मिली वो किसी और चीज में नहीं मिली ! ” यह कहना है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा का , जो लगातार दस सालों से सामाजिक कार्यों में जुटी हुई हैं ।हर साल ठंड में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम सुदुरवर्ती गांवों तक जाती है ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे और कोई ठंड से परेशान न हो ।आज का सेवा कार्य समर्पित था विवेक वर्मा के चाचाजी एवं शर्मिला वर्मा के चाचा ससुर,आनंदपाल वर्मा जी को, जो अपने ससुर से भी बढ़कर स्नेह, दुलार रखते थे इस परिवार के लिए। आज उनके श्राद्ध के अवसर पर यह सामाजिक कार्य आयोजित था।मन्नत सिंह बग्गा , विवेक वर्मा निर्दोष कुमार जैसे सहयोगी हर कदम पर इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देते हैं ।टीम वरदान का मानना है कि शहर में सेवा कार्य करने वाले बहुत लोग हैं ,जिस कारण एक ही व्यक्ति को बारबार लाभ प्राप्त होता है लेकिन गांव तक सेवादार नहीं पहुंच पाती इसलिए गांवों में इस मदद की बहुत जरूरत है, खासकर ठंड के दिनों में । टीम वरदान बिना किसी राजनीतिक महत्वकांक्षा के सालों से लगातार अपनी सेवाएं देकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ा रही है और प्रेरित कर रही है कि ” मानव जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ न गवाएं और दूसरों की मदद अवश्य करें “। इस अभियान में सदैव साथ देने वाले मन्नत सिंह बग्गा ने कहा कि *वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से यह पुनीत कार्य हर साल होता है जिससे जरूरतमंद लाभान्वित होते हैं और इस कंपकंपाती ठंड में बेहद राहत महसूस करते हैं।
इसी क्रम में अपने संडे अभियान के तहत आज टीम वरदान रामगढ़ और आसपास के गांवों पिपराही , नावाडीह,.सरहुआ.. …गर्म कपड़े ,कंबल, साड़ियां, और बच्चों के लिए नये स्वेटर लेकर पहुंची और कंपकंपाती ठंड में उन्हें राहत प्रदान की।इस कार्य में ग्रामीण मोहित कुमार और राजेश कुमार का सहयोग मिला ।ऐसे सेवा कार्य करके टीम वरदान खुद को सौभाग्यशाली समझती है ।आज के अभियान में विवेक वर्मा, मन्नत सिंह बग्गा, , मंजू चंद्रा,सौभाग्य सृजन एवं अंकिता वर्मा .
मुख्य रूप से उपस्थित थे।