अपहरण व पॉक्सो मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

पिपराटांड़ में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार,अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

पांकी
पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को विधिवत रूप से हिरासत में लेते हुए उचित अभिरक्षा में पलामू के न्यायालय में उपस्थापन (पेश) के लिए भेज दिया गया है।
​इस बात की आधिकारिक पुष्टि पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि ​थाना पिपराटांड़
​कांड संख्या: 39/26
​दिनांक: 27 जुलाई 2026
​दर्ज धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 एवं यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4/6।
​गिरफ्तार आरोपी का
​नाम: धनन्जय पासवान
​उम्र: करीब 19 वर्ष
​पिता बच्चन पासवान
​निवासी: ग्राम बीदरा, थाना पिपराटांड़, पलामू का है।
​थाना प्रभारी निलेश कुमार ने जानकारी दी है कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस कानून के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सख्ती से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर दिया गया है, और माननीय न्यायालय के आगामी निर्देशों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन कर रही है।