अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर पति-पत्नी घायल

0
feb53060-1f69-41e1-ae01-1c89cfa1c908

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर पति-पत्नी घायल
बालूमाथ । बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर शेरेगड़ा ग्राम स्थित चेटर नदी के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया । जिससे बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनील प्रसाद 35 वर्ष पिता शिव साव,सुनीता देवी 30 वर्ष पति सुनील प्रसाद ग्राम चमातु थाना बालूमाथ निवासी दोनों पति-पत्नी बाइक से बालूमाथ खरीदारी करने आ रहे थे ।इसी दौरान चेटर नदी के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया ।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी मुख्तार अंसारी के द्वारा दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *