अंबा सतबहिनी मंदिर परिसर में आद्रा मेला का भव्य शुभारंभ, वैष्णो धाम की तर्ज पर बनी आकर्षक गुफा बनी आकर्षण का केंद्र
अंबा सतबहिनी मंदिर के परिसर में आद्रा मेला का शुभारंभ श्री माननीय विधायक ललन भुईया के द्वारा दिन सोमवार 22 ,6 ,
2026 को शाम 5:00 बजे उद्घाटन किया गया।
मेला का मुख्य आकर्षण केंद्र माता वैष्णो धाम का तर्ज पर आकर्षक गुफा बनाया गया है जो रूबरू मां वैष्णो धाम की तरह है। कुटुंब विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने कहा कि मेले में किसी तरह का कोई दिक्कत या समस्या हो तो आप हमसे मिले।
कुटुंबा थाना प्रभारी राहुल रंजन ने कहा कि मेला में गश्ती दल हमेशा निगरानी करती रहेगी तथा सामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी और मेले की निगरानी ड्रोन से रखी जाएगी। मौके पर मौजूद अदरा मेला का सचिव विपुल पांडे और सचिन डब्लू सिंह कुटुंब मुख्य संघ अध्यक्ष मनजीत, राजू पांडे, अजीत पांडे रंजन पांडे ए बृजमोहन पतंजलि किसान प्रभारी औरंगाबाद, चंदन तिवारी राजू पांडे, नागेंद्र सिंह तथा अन्य गण मन व्यक्ति मौजूद थे
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग






