मुहर्रम को लेकर नगर उंटारी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

नगर उंटारी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(श्री सत्येंद्र नारायण सिंह) की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, नगर उंटारी(श्री उपेन्द्र कुमार) की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जनों, ताजिया समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को इस पर्व के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। अंत में उपस्थित लोगों द्वारा इस पर्व को शांत वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने एवं निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने हेतु आपसी सहमति जताई गई।