दंगवार हाई स्कूल के नए भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार स्थित हाई स्कूल के नए विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हुसैनाबाद- हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय कुमार सिंह यादव ने किया। इस अवसर तथा नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। युवा नेता रवि यादव, विनय कुमार सिंह, कामख्या नारायण सिंह,दंगवार पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया राम लखन यादव, नंदा प्रसाद यादव, अभिषेक यादव, सुदेश्वर राम, बिगन प्रजापति,हसन खलीफा, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

