अमित शाह का बड़ा ऐलान, यूपी में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनी तो लागू होगा UCC; अखिलेश ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में लखनऊ में कहा कि कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है, उत्तर प्रदेश में आप तीसरी बार BJP सरकार बना दो, इसे यहां भी हम लागू करेंगे।
अमित शाह के बयान के बाद यूसीसी को लेकर जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बड़ी देर कर दी, मेहरबां आते-आते।