अमेरिका में 4.5 लाख उल्लुओं को मारने का बाइडेन सरकार ने दिया आदेश

0
Untitled

अमेरिका ने करीब 5 लाख ‘बॉर्ड’ उल्लुओं को मारने का प्लान बनाया है. हाल ही में केन्या ने अपने देश में भारतीय मूल के करीब 10 लाख कौवों को मारने का एलान किया था. अब अमेरिका ने उल्लुओं को खत्म करने का मसौदा तैयार किया है. बताया जा रहा है कि बॉर्ड उल्लू अमेरिका के ‘स्पॉटेड उल्लू’ प्रजाति के लिए खतरा बन गए हैं, इनकी वजह से  ‘स्पॉटेड उल्लू’ खत्म होने की कगार पर हैं. ऐसे में वन्यजीव अधिकारियों ने पश्चिमी तट के घने जंगलों में पेशेवर निशानेबाजों को तैनात करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत करीब 5 लाख ‘बॉर्ड’ उल्लुओं को निशाना बनाया जाएगा. ‘बॉर्ड’ उल्लू अमेरिका में ‘स्पॉटेड उल्लू’ प्रजाति के लिए खतरा बन गए हैं, जो इनके करीब रिश्तेदार भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *