अलकापुरी में जन्माष्टमी की भक्ति छटा: बच्चों की राधा-कृष्ण झांकी और नृत्य ने मन मोहा
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा अलकापुरी दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत महामन्त्री दिलीप वैद्य, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी जी उपस्थित रहे। जिसमे वैभव कुमार, अनुभव कुमार,आद्या कुमारी,तृषा कुमारी,सोनम कुमारी,इशिका कुमारी, शनविका आर्या, नन्दनी कुमारी सहित काफी संख्या में बाल कलाकार द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। सभी प्रतियोगी को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार वितरण कर उत्साह बढ़ाया गया। नन्हे बाल कलाकरों द्वारा मनमोहक राधा-कृष्ण नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया।
मौके पर धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

