अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पुण्य तिथि पर शहीद मनु अखौरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू ने देश के दो जाबांज शहीद, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पलामू के लाल शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उनकी दादी जी, माता जी और अन्य परिजन तथा उनके पिता कर्नल संजय अखौरी ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के सदस्यों ने भी इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हो कर जाबांज शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के सामाजिक, राजनीतिक हस्तियां तथा शहीद के पारिवारिक मित्रों की भी सहभागिता रही। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात शहीद के आत्मा के शांति हेतु दो मिनट के मौन रखकर परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग 21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं शहीद अब्दुल हमीद 1965 में भारत _ पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर में शहादत को गले लगाया था। शहीद अब्दुल हमीद की अदम्य साहस और वीरता के लिए मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।
आज के इस श्रद्धांजलि सभा में अपने परिजनों के साथ कर्नल संजय अखौरी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, प्रोफेसर महेंद्र राम, शहीद के चाचा रतन अखौरी, धनंजय सिंह, सुरेश कुमार जैन, विजय जैन, भाजपा नेता अविनाश वर्मा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,
कार्यकारी महा सचिव सुनील कुमार सिंह, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सम्मानित सदस्य गौरव सैनिक ब्रजेश शुक्ला, संजय कुमार, रामबदन सिंह, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रमन श्रीवास्तव, प्रेमचंद शुक्ल, संतोष सिंह, उदित नारायण पांडेय, सुधीर चौबे, अशोक कुमार मेहता सहित अनेकों पूर्व सैनिक और गण मान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।

