अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग, भारत-चीन सीमा विवाद पर वांग यी से होगी अहम वार्ता
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जाएंगे। वहां वे चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर खास बातचीत करेंगे। दोनों नेता मंगलवार को विशेष प्रतिनिधि वार्ता के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। डोभाल और वांग दोनों ही सीमा विवाद सुलझाने के लिए भारत और चीन के खास प्रतिनिधि हैं। ये प्रक्रिया साल 2003 में शुरू हुई थी, जब दोनों देश 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के विवाद को पूरी तरह सुलझाने के लिए बातचीत शुरू की थी।

