अहिल्यापुर में माहुरी समाज का 113वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर मंडल में मंगलवार सुबह माहुरी समाज का 113वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। माहुरी नवयुवक समिति अहिल्यापुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में माहुरी वैश्य महामंडल के शिक्षा मंत्री गोपाल वैश्यखियार, सुजय कुमार, संजय भदानी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल राम भदानी, मंडल अध्यक्ष सदानंद राम कन्धवे, सचिव अजय बरबीघैया सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को जागरूक करने पर बल दिया।

