अफीम की अवैध खेती पर मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन एकड़ में लगी फसल को किया नष्ट
अफीम की अवैध खेती पर मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन एकड़ में लगी फसल को किया नष्ट।
मनिका-लातेहार जिले के एस.पी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में मनिका पुलिस ने प्रखंड के डोंकी पंचायत अंतर्गत शैलदाग ग्राम के निकट वन भूमि क्षेत्र में लगभग तीन एकड़ भूमि में लगे अफीम के खेती को ट्रैक्टर चला कर लगी फसल को विनष्ट कर दिया। मनिका पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी माह में महज पंद्रह दिनों के अंतर्गत ये पांचवीं बड़ी सफलता मिली है। जिसमे तीन अफीम की खेती के विरुद्ध तथा एक गांजा की खेती के विरुद्ध की गई करवाई और 119 किलो डोडा के बरामदगी शामिल है। सुदूरवर्ती वन क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध मनिका पुलिस को मिल रही लगातार सूचना और सफलता से अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर मनिका थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के कार्यों की सराहना पूरे प्रखंड क्षेत्र में हो रही है।


