आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस

0
d3fabc51-1b96-411a-8760-8cab54f7e0c6

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, किया सेमिनार का आयोजन

आज संविधान की बात करने वाले कांग्रेस के तत्कालिन पीएम इंदिरा गांधी ने कुचला था संविधान: विरंची नारायण

गिरिडीह। तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को भाजपा ने काला दिवस के रूप मनाते हुए सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें बोकारो विधायक विरंची नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता सुरेश साहू, दिनेश यादव, नेता दिलीप वर्मा, चुन्नुकांत समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ता ने अपने बांह में काला पट्टी बांधकर आपातकाल का विरोध जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो विधायक सह सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि इंदिरा सरकार ने 50 साल पहले जो आपातकाल लगाया था। उसकी टिस आज भी युवा महसूस करते हैं। उस वक्त देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर यातनाएं दी गई थी। कहा कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई दे रही है। जबकि कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने ही आपातकाल लागू कर इसी संविधान को कुचला था। कहा कि पहले तो कांग्रेस नेताओ को देश से माफी मांगना चाहिए। जिसकी हिम्मत आज तक कांग्रेस नही जुटा पाई है।

सेमिनार को जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता सुरेश साहू, दिनेश यादव, नेता दिलीप वर्मा, चुन्नुकांत समेत कई नेताओं ने संबोधित करते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। वहीं जिला महामंत्री संदीप डंगाईच ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेमिनार में हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश सेठ, मोती लाल, देवमाथ राणा, शालिनी वैशखिरयार, प्रो0 विनिता, ज्योति शर्मा समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed