आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका अपने अधिकार के लिए एकजुट हों – बालमुकुंद।
आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका अपने अधिकार के लिए एकजुट हों – बालमुकुंद।
मनिका- जिले के मनिका एसबीआई बैंक के समीप झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन प्रखण्ड अध्यक्ष सबिता उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बैठक हुई। जिसमें संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने अधिकार के पाने के लिए सभी सेविका एवं सहायिकाओं को एकजुट होने का अपील किया। और मुख्यमंत्री से सभी सेविका एवं सहायिकाओ को श्रमिक का दर्जा, नियमावली, सेवानिवृत होने पर पर पेंशन एवं स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने के लिए मांग किया है। बालमुकुंद सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में कुल 75 हजार सेविका एवं सहायिका है। बालमुकुंद सिन्हा ने सेविका एवं सहायिकाओ को कहा कि अपने अधिकार के लिए जब सभी एक मंच पर आ जायेंगे उस दिन अपने अधिकार को प्राप्त कर लेंगी। इस बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन प्रखण्ड सचिव कौशल्या देवी, रेशमा उरांव, लीलावती देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, निकिता कुमारी, ललिता देवी, मोतिमा देवी, सुशांति देवी, विस्रपति देवी समेत सेविका एवं सहायिका उपस्थित थे।
