आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन हेतु ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण के हंगामा के बाद चयन प्रक्रिया को अगले आदेश तक किया गया स्थगीत

0
09c04dfe-c65e-4b52-b9c4-9386bfc521f0

आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन हेतु ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण

मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव में पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों के हंगामा के बाद चयन प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगीत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आयोजित ग्राम सभा में सहायिका चयन के लिए कुल छः आवेदन आया शैक्षणिक अर्हता के अनुसार चयन प्रक्रिया में अंक का निर्धारण किया गया जिसमें संगीता देवी का 23 अंक मिला जबकि सरिता चौधरी पूनम कुमारी दोनों को 18_ 18 अंक एवं ललिता देवी को 14अंक तथा सुमन कुमारी को 10 अंक मिला वही पोषक क्षेत्र के बाहर फुलवा कुमारी को 18 अंक मिला लेकिन पोषक क्षेत्र के बाहर होने के चलते उम्मीदवारी निरस्त कर दिया गया। अंक के अनुसार संगीता देवी का चयन किया जाना था लेकिन ग्रामीणों के विवाद के कारण चयन प्रक्रिया रद्द किया गया। विदित हो की संगीता देवी हासनदाग पंचायत के आठ नंबर वार्ड से वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई थी अभी तीन दिन पूर्व सहायिका चुनाव को लेकर वार्ड सदस्य पद से बीपीआरओ बसंत पांडे के पास इस्तीफा सौप है। इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ सह वीडियो जागो महतो बाल विकास के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा मुखिया पति हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी समाजसेवी मुबारक अंसारी सहायक शिक्षक सूर्यदेव चौधरी ताहिर अंसारी कौसर अंसारी संजू चौधरी जोगिंदर चौधरी घोघन चौधरी धनुकधारी चौधरी बालकेसर चौधरी सद्दाम अंसारी राकेश चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *