आंगनबाड़ी केंद्र में 5 दिनों तक खाना तथा पोषाहार बंद ,जांच में पहुंचे पंचायत के मुखिया

0
Untitled

आंगनबाड़ी केंद्र में 5 दिनों तक खाना तथा पोषाहार बंद ,जांच में पहुंचे पंचायत के मुखिया किया कार्रवाई की मांग।

पलामू जिले के तरहसी मुख्यालय में तरहसी पंचायत अंतर्गत पुराना अस्पताल के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र लापरवाही के भेंट चढ़ गया है इस केंद्र में 5 दिनों से पोषाहार तथा बच्चों के लिए नाश्ता एवं खाना बंद कर दिया गया है तथा सेविका अनिशा खातून केंद्र पर कभी-कभार पहुंचती है वह भी मनमानी तरीके से बताते चले की जब इसकी जानकारी तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह को पता चल तो उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर जांच किया तो पाया कि सच में खाना एवं नाश्ता बच्चों को करीब 5 से 6 दिनों से नहीं मिल पा रहा है यह बातें केंद्र के सहायीका राखी देवी ने बतलाई की यह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका अपने मनमानी कार्य करते रहते हैं जबकि कोई भी पैसा का निकासी किया जाता है तो केंद्र के माध्यम से उसमें फर्जी सिग्नेचर करा कर पैसा को निकाल कर बंदर बांट कर लिया जाता है आगे सहायीका राखी देवी ने कहा कि अभी तक एक भी वाउचर पर मैं एक भी सिग्नेचर नहीं की हूं फिर भी पैसा निकाल लिया जाता है तथा वार्ड सदस्य तथा अन्य प्रतिनिधियों का भी फर्जी सिग्नेचर कर पैसा को निकाल कर बंदर बांट कर लिया जाता है इसे देखने वाला और ना सुनने वाला अभी तक कोई अधिकारी मौजूद नहीं हुए हैं
जबकि कुछ दिन पहले भी उप मुखिया सुधीर यादव के द्वारा केंद्र पर जांच कराया गया था तथा सुपरवाइजर से भी बात भी की गई थी लेकिन आज तक सुधार नहीं हुआ मामला बिगड़ता चला जा रहा है
जिसे देख कुछ ग्रामीणों ने तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह से शिकायत की मौके पर पंकज सिंह पहुंचकर केंद्र को जांच किया तथा सुपरवाइजर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातें कर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है
जबकि सेविका अनीशा खातून की लापरवाही से यही दर्शाता है कि सुपरवाइजर तथा अन्य लोगों के मिलीभगत से इनका रवइईया आसमान पर चढ़ गया है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रखंड अधिकारी इस पर कितना एक्शन ले पाते हैं या तो मामला को रफा दफा कर दी जाती है
इस मामला को लेकर सिटी न्यूज़ की टीम जब तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि सेविका पर कड़ी कार्रवाई की जाए इसके लिए मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग किया हूं एवं यह बिल्डिंग भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है इसे लेकर भी उन्होंने कई आवाजे उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *