आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की बैठक तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई

0
49bd00c7-4650-4d4c-b245-8d0c3b4c4e7c

गढ़वा:–आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की बैठक तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जबकि कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर मंडल कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है।

अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, प्रधान सचिव रतन केसरी, सचिव जावेद खान, सचिव विशाल कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, उपाध्यक्ष राजन रजक, उपाध्यक्ष नईम अंसारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप, प्रवक्ता मोहम्मद एकराम, कार्यकारिणी- सदस्य विजय कुमार गुप्ता बबन कुमार पप्पू चंद्रवंशी विकास चंद्रवंशी अहमद राजा विजय प्रसाद सूरज सोनी पंकज रजक पंकज गुप्ता छोटू पासवान उत्तम प्रसाद केसरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी का जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी ने लड़कर का लिया है झारखंड। वर्तमान मौजूदा सरकार में झारखंड को गर्त में धकेल दिया है ऐसे में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ जाता है और हम नौजवान एक-एक कड़ी को जोड़कर एक बड़ा संगठन का निर्माण करेंगे और आने वाला विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतकर मानवीय सुदेश कुमार महतो जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे तभी जाकर निर्मल महतो का सपनों का झारखंड बना सकेंगे। प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि आज पूरा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है यहां की सरकार केवल और केवल अपना घर भरने में लगे हुए हैं राज्य की जनता बेवश और लाचार हैं ऐसे में सरकार को सबक सीखानी ही होगी।
नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान ने कहा कि पार्टी ने जो हमारे कंधे पर जिम्मेवारी दी है उसे मैं पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा। संगठन को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में मजबूत कर एक सशक्त संगठन बनाऊंगा। ताकि आने वाला समय में सुदेश महतो जी के हाथों को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के डॉक्टर शाहिद हसन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *