आजसू के स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च में शामिल होने मेदिनीनगर से धनबाद रवाना हुए पार्टी नेता

आजसू के स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च में शामिल होने मेदिनीनगर से धनबाद रवाना हुए पार्टी नेता

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए पार्टी नेता सोमवार को मेदिनीनगर से धनबाद के लिए रवाना हुए। आजसू के पलामू जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह डालटनगंज विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता सोमवार के अहले सुबह रवाना हुए। ये सभी नेता अपने निजी वाहनों से हजारीबाग होते हुए धनबाद पहुंचे।
पार्टी के केंद्रीय सचिव सह डालटनगंज विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह छोटू ने बताया कि धनबाद पहुंचने के बाद गोल्फ ग्राउंड से नेहरू कंपलेक्स तक जनाक्रोश मार्च में भाग लिया जाएगा। जनाक्रोश मार्च का नेतृत्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो व सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी करेंगे। उन्होंने बताया कि जनाक्रोश मार्च के माध्यम से झारखंड सरकार को हिदायत देने का काम करेंगे। कहा कि राज्य में चारों तरफ लूट खसोट मचा हुआ है। आम आदमी लाचार व बेबस महसूस कर रहा है। पूरे राज्य के कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। आक्रोश मार्च के माध्यम से गहरी नींद में सोयी हुई राज्य सरकार को जगाएंगे।
उन्होंने बताया कि आजसू के स्थापना दिवस पर पार्टी के विकास व मजबूती के लिए रणनीति तय किए जाएंगे। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के हर एक बातों को आत्मसात करते हुए पार्टी को आगे ले जाने का काम किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह सह जनाक्रोश मार्च में शामिल होने वालों में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, पार्टी के चैनपुर प्रखंड के प्रमुख साथी अख्तर अली, पार्टी नेता बबलू डोगरा, राजीव पांडेय, मनी चंद्रवंशी, भुवनेश्वर प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सुजीत तिवारी, शैलेश मिश्रा, रणजीत सिंह, सुदेश्वर प्रजापति, ऋषभ तिवारी, गुड्डू सिंह व रंजय ठाकुर शामिल हैं।