आज के राजनेताओं को कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेने की है जरूरत : चंद्रशेखर सिंह छोटू
आज के राजनेताओं को कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेने की है जरूरत : चंद्रशेखर सिंह छोटू
पलामू आजसू ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की जयंती
मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के रेड़मा स्थित आवासीय कार्यालय पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत आजसू पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी व सुचिता के साथ राजनीति में अपना आदर्श प्रस्तुत किया है। आज के राजनेताओं को उनके जीवन शैली से सीख व प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि आज के भौतिकवादी राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने व कर्पूरी जी के विचारों को आत्मसात कर ही देश व समाज का भला हो सकता है। पार्टी के पलामू जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के दो बार मुख्यमंत्री काल में जन सरोकार के किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला l आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के संगठन सचिव शिव शंकर प्रसाद ने पार्टी की ओर से हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले जयंती समारोह व राजनीतिक व सामाजिक सरोकार के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू पांडेय, शगुन देव सिंह, सुजीत तिवारी, रंजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, बबलू डोगरा, सुधीर मेहता, टूटू वर्मा, अनिल मेहता, अरुण पांडेय, दिव्यांशु कुमार, संजय ठाकुर, शैलेश मिश्रा, गुड्डू तिवारी, संजय ठाकुर, निरंजन तिवारी, कमलेश सिंह, राजन ठाकुर आदि उपस्थित थे।

