आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा  : दामोदर मिश्र।

आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा  : दामोदर मिश्र।

          आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पलामू के सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के कॉर्प्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने किया।  सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 16 दिसंबर 2025 को 1971 में हुए भारत _ पाकिस्तान युद्ध में भारत के अभूतपूर्व विजय के याद में देश भर में आयोजित किए जाने वाला विजय दिवस पलामू में भी समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।

          जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त महोदया से मुलाकात किया था।   जिला प्रशासन से परिषद के लिए एक कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया है।  पलामू जिला के सेवारत और पूर्व सैनिकों के लिए सी एस डी कैंटीन और जिला सैनिक बोर्ड स्थापित कराने हेतु रक्षा मंत्री को संबोधित पत्र भी उपायुक्त महोदया को राज्य सरकार के मार्फत भेजे जाने हेतु सौंपा गया है।  
ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक बनाने के लिए  जमीन  “भूमि अधिग्रहण” की करवाई अभी तक जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया जा पाया है।पॉलीक्लिनिक अभी किराए के भवन में चल रहा है।उपायुक्त महोदया से अनुरोध किया गया है कि भूमि अधिग्रहण कर पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन शीघ्र उपलब्ध कराई जाए ताकि पॉलीक्लिनिक के लिए भवन निर्माण का कार्य शीघ्र करवाया जा सके।  पोलपोल में स्थित शहीद स्मारक में साफ सफाई और रंग रोगन की आवश्यकता है।  अनुरोध किया गया है कि शहीद स्मारक की साफ सफाई और रंग रोगन पर विशेष ध्यान रखा जाए।   उपायुक्त महोदया को बताया गया कि कारगिल के शहीदों के लिए स्मारक पोलपोल में बनाई गई है जो शहर से बाहर लगभग 16 किलो मीटर दूर है। किसी भी कार्यक्रम में उम्रदराज पूर्व सैनिकों को वहां पहुंचने में परेशानी होती है।  इस लिए अनुरोध किया गया है कि नगर निगम के सीमा के अंदर शहीद स्मारक की निर्माण करवाई जाए।   सभी बिंदुओं पर करवाई की जा रही है और इनका सुखद परिणाम शीघ्र ही अवश्य मिलेगा।

            आज के बैठक में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सचिव समता प्रसाद शर्मा,
संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार दुबे, सम्मानित सदस्य प्रेम चंद शुक्ल, श्याम नारायण सिंह, शिव दयाल सिंह, और प्रेम शंकर जी इत्यादि की सहभागिता रही।