आई स्कूल के बच्चों की क्रिएटिविटी, ऑनलाइन बनाया मदर्स डे कार्ड

0
1627d5a5-a510-4885-964e-f79b30934f0a

आई स्कूल के बच्चों की क्रिएटिविटी, ऑनलाइन बनाया मदर्स डे कार्ड

कोडरमा। कोडरमा में सहाना रोड स्थित द आई स्कूल में शनिवार को पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में प्ले ग्रुप से केजी के बच्चों के बीच ऑनलाइन मदर्स डे कार्ड मेकिंग और टियरिंग एण्ड पेस्ट प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपनी कलात्मक व रचनात्मक प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न प्रकार के कागज से घर, फूल, छाता आदि विभिन्न सुंदर व आकर्षक डिजाइनों को बनाया। इसके साथ ही अपनी मां के प्रति प्यार दर्शाते हुए सुंदर कार्ड भी बनाए। इसमें अदिति सिन्हा, दिव्यांश, परी वर्मा, अनिक्या दीप, वाणी पंडित, सूर्यांश कुमार, अपूर्वी बरनवाल, अर्णव कृष्ण, अभिवन कुमार, वैभव कुमार ने अपनी क्रिएटिविटी को दिखाया। वहीं बच्चों के लिए ऑनलाइन कविता पाठ का आयोजन हुआ। बच्चों ने रोचक व प्रेरणादायक कविताओं को प्रस्तुत किया। अन्य बच्चों दुर्गेश गंझू, विधि सेठ, रुद्र, सेल्विन केरकेट्टा, तक्ष, ऋषित राज, एकाघरा, वैभव, तृषिका, लक्ष्मी, गोलू, सारांश, काव्या, मिहिर की प्रस्तुति भी बहुत सराहनीय रही।मौके पर विद्यालय की निदेशक मधु कुमारी ने ऑनलाइन क्रिएटिविटी, बच्चों की सहभागिता और रचनात्मकता व कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे घरों में रहकर भी ऑनलाइन क्रियाकलापों में बढ़कर भाग लेते हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। ऑनलाइन क्रियाकलाप विद्यालय की एडमिन श्रुति राय, टीचर सपना एवं स्वाति की देख रेख में हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *