आधी रात आगजनी से राख हुई दुकान, CCTV फुटेज के बाद भड़के ग्रामीण
गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई आ,गजनी से दह,शत फैल गई। रात लगभग दो बजे लगी आ,ग में एक गरीब की सब्जी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पास में खड़ी अर्जुन पंडित की कार भी आ,ग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आ,ग बुझाने का प्रयास किया, पर तब तक दुकान जल चुकी थी।
घटना के बाद गुरुवार सुबह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में गांव निवासी बाजो पंडित की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा और आरोपित को पकड़कर बिजली के पोल से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को मुक्त कर हिरासत में ले लिया। थाना ले जाकर उससे पूछताछ जारी है।
ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और उस पर पूर्व में राम मंदिर की दान पेटी चोरी का आरोप भी लगा था। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हुए भारी आर्थिक नुकसान के मद्देनज़र ग्रामीण प्रशासन से उचित मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

