सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने किया कई परिसंपत्तियों का वितरण

0
71610592-edc1-402e-9513-602531bd879c

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने किया कई परिसंपत्तियों का वितरण

बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित धाधु पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लातेहार विधायक बैजनाथ राम,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ सोमा उराँव,बालूमाथ अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उराँव,प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कई योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया था ।जिसमे अबुआ आवास योजना 790,बिरसा सिंचाई योजना 24,गुरु जी क्रेडिट कार्ड 5,जाति,आय,जन्म,मृत्यु, दिव्यंगता प्रमाण पत्र 37,मोटेशन,लगान रसीद,मापी,ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार 13,15वीं वित्त योजना 12,मनरेगा योजना 85, सर्वजन पेंशन योजना 26,सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना 71,किसान क्रेडिट कार्ड योजना 18 मुख्यमंत्री पशुधन योजना 22,श्रम विभाग अंतर्गत श्रमदान पोर्टल पर प्रवासी समित का पंजीकरण 20,धोती-साड़ी वितरण 256,कंबल वितरण 180,आधार राशन कार्ड बिजली बिल में संशोधन 44,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 16 आवेदन प्राप्त हुए । इसके अलावा कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया ।जिसमें दो छात्राओं के बीच साइकिल खरीदने के लिए चेक का वितरण किया गया । मौके पर लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि हेमंत सरकार की सोच है की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तक हर उसे गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे जिसको उनकी जरूरत है । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आयोजित शिविर में आप अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ ले ।मौके पर झमुमो युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष औरंजेब खान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उराँव समेत कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *