कुत्ते को पत्थर मारना युवक को पड़ा महंगा मारकर झाड़ियों में फेंका

0
download (2)

कुत्ते को पत्थर मारना युवक को पड़ा महंगा मारकर झाड़ियों में फेंका

 

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर में एक कुत्ते को पत्थर मारने पर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया. इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया. लोगों ने देखा तो तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के बिलासपुर के गांव धर्मकोट के रहने वाले बंटी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. बंटी के परिवार के लोगों का आरोप है कि बंटी घर आ रहा था, तभी अचानक उसके पीछे एक कुत्ता पड़ गया. जैसे ही उसने कुत्ते को पत्थर मारा तो वह पत्थर घर के दरवाजे पर जा लगा. इसके बाद वहां खड़े कुछ युवकों ने बंटी पर हमला कर दिया.

उन युवकों ने नशे में बंटी को बुरी तरह पीटा. जेब से पैसे निकाल लिए और झाड़ियों में फेंक दिया. इसकी जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे और बंटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *