डिस्काउंट के लिए ऐसी सनक, मैनेजर की जान खतरे में आई;

0
download

डिस्काउंट के लिए ऐसी सनक, मैनेजर की जान खतरे में आई गुरुग्राम: गुरुग्राम के वैली व्यू क्लब में छूट (डिस्काउंट) नहीं देने पर बुधवार देर रात दो बजे विवाद हो गया। गुस्साए युवकों ने इसी क्लब के एक दूसरे ब्रांच डॉकयार्ड क्लब में पहुंचकर मैनेजर अमन से गाली गलौज की और फिर फायरिंग कर दी। गोली अमन के पैर में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर वैली व्यू और सेक्टर-47 स्थित डॉकयार्ड क्लब में वह मैनेजर हैं। वैली व्यू में कुछ युवक बर्थडे पार्टी करने के लिए क्लब में गए थे। वहां पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट देने की बात कही गई, जिस कर्मचारियों ने मना कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने मैनेजर अमन को डॉकयार्ड क्लब पहुंचकर देख लेने की धमकी दी।

कुछ देर बाद काले रंग की एक कार में कुछ युवक पहुंचे। उसके बाद पांच कारों में सवार होकर 12 से अधिक युवक क्लब पर पहुंच गए। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने झगड़ा और बहस करते हुए तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मैनेजर के पैर में लगी। इसी दौरान 12 से अधिक आरोपी छह काले रंग की एसयूवी में बैठकर फरार हो गए। क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *