भीषण सड़क दुघर्टना, दो सगे भाइयों की मौत, एक को घसीटते हुए ले गया ट्रक

0
1b04f0bf-ce07-4896-aa99-48c852e49d42

भीषण सड़क दुघर्टना, दो सगे भाइयों की मौत, एक को घसीटते हुए ले गया ट्रक

 

पलामू के मेदिनीनगर प्रखंड के रजवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जहां ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
एक का शव रजवाडीह में पड़ा हुआ है, जबकि भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि ट्रक दूसरे शव को घसीटते हुए जमुने ले गई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
हालांकि, सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज पुलिस ने पांकी रोड के जगतपुरवा मोड़ के पास से ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है।
वहीं, इधर, इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय संजू गिरी और 58 वर्षीय विजय गिरी दोनों सगे भाई थे. कचहरी में ताईद का काम करते थे दोनो भाई पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के धनगाई गांव के रहने वाले थे। घटना सुबह 9:45 की बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का बाइक ट्रक में फंस गया. जिसके बाद ट्रक बाइक के साथ बाइक सवार को भी करीब 2 km तक घसीटते हुए ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *