सनातन ही सत्य है – अविनाश देव

0
c810f70f-51a8-48ef-b992-2672eb6edae1

सनातन ही सत्य है – अविनाश देव
डाल्टेनगंज – स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी के मैदान में लक्ष्मी नारायण यज्ञ चल रहा है, इस अवसर पर श्रीमद्भगवद् कथा हो रहा है। कथाकार श्री देवकी नंदन ठाकुर जी पधारे हुए हैं। आज उनके साथ यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर दर्शन किए और मिट्टी से बना झारखंड सरकार का प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। इस अवसर पर माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही और साथ बैठ कर श्रीमद्भगवद् कथा का श्रवणपान किए। बैठे श्रोतागण से जो बातें हुई हमने कहा सनातन ही सत्य है किंतु मानवता इंसानियत जिंदा रहे इसके लिए आदमी आदमी के बीच भेद नहीं होना चाहिए तभी विश्व का कल्याण संभव है। राष्ट्र सर्वोपरि है इसकी एकता अखंडता अक्षुण बनी रहनी चाहिए हमेशा खयाल रखना होगा। भगवान राम हों या कृष्ण उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। धर्म जाति बंधन से ऊपर उठ कर सबों के लिए दरवाजे खुलने चाहिए। जय श्री राधे कृष्ण! जय सिया राम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *