शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन
पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम हरतुआ में गुरुवार को भगवान शिव मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चर के साथ हुआ। भोले शंकर के मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने स्वयं रखी। तत्पश्चात् भूमि पूजन,शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन पूर्व विधायक बिट्टू सिंह हरतुवा पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला समाजसेवी दीपक गिरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया किया।
मौके पर बिट्टू सिंह ने कहा कि हम इस मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे साथ हीं उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51000 रुपए का सहयोग राशी दिया।
उन्होंने कहा कि कौशलेश गिरी अपने जमीन को मंदिर के लिए दान देकर जो पुण्य का काम किया है वह काफ़ी काबिले तारीफ है। अगर वह जमीन दान नहीं देते तो आज हम लोग यहां पर उपस्थित नहीं हो पाते
वहीं पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि मंदिर के निर्माण से इस गांव के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण से ही धर्म की रक्षा और राष्ट्र का उत्थान होता है। उन्होंने मंदिर बनाने के लिए 15 वोडा सीमेंट और 5100 रुपए का सहयोग दिया।
पंचायत समिति पति दीपक गिरी ने संकल्प लिया और कहा कि तन मन और धन से हम मंदिर बनाने में सहयोग करेंगे वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला सुशील तिवारी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर बनाने के लिए जमीन दान दाता कौशलेश गिरी सचिव नंदू सिंह कोषाध्यक्ष सुदेश्वर सिंह उपाध्यक्ष सीताराम सिंह अवधेश कुमार सिंह रामप्रवेश सिंह योगेश्वर सिंह नागेंद्र सिंह अमरेश सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजुद रहे।