भरनो में बाइक और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक घायल,प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर,घटना सीसीटीवी में हुआ कैद
भरनो में बाइक और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक घायल,प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर,घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।
भरनो (गुमला):- भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक सर्विस रोड पर कंचन ऑनलाइन सेंटर के समीप बीते बुधवार की देर शाम बाइक और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में बाइक चालक भरनो बस्ती निवासी विनय केशरी का पुत्र भोला केशरी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।मिली जानकारी के अनुसार भोला केशरी अपनी बाइक पर अकेले सवार होकर चौक की तरफ किसी काम से जा रहा था।इसी दौरान मसिया गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने गुमला की ओर जा रही बोलेरो वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल भोला केशरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही।

