सड़क हादसे में पूर्व सैनिक के पुत्र की मौत, सैन्य परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि

सैन्य परिवार ने नम आंखों से अपने परिवार के बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित किया  :  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।

         कल सड़क दुर्घटना में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रमंडलीय सचिव ब्रजेश शुक्ला के पुत्र की निधन से पूरे प्रमंडल के सेवारत और अवकाश प्राप्त पूर्व सैनिक परिवार मर्माहत है।  आज उनके गांव पहुंच कर अंत्येष्टि से पूर्व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह और त्रिबल सैन्य कल्याण समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और इस दुख के घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया।

         जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के अस्वस्थ रहने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह और महामंत्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।  पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से सूबेदार मेजर एन के दुबे और त्रिबल सैन्य कल्याण समिति से ऑनरेरी कैप्टन देवेंद्र नाथ तिवारी (से. नि.) ने भी अपने सहयोगियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा जिला के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के गण मान्य लोग और काफी संख्या में ग्रामीण और परिजनों की भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता रही।

       आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के संरक्षक कर्नल संजय अखौरी,  संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, मंत्री ओम प्रकाश दुबे, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार चौबे,  श्याम बिहारी सिंह,  मोहम्मद रफीक अंसारी, उमेश उपाध्याय,  अजीत तिवारी,  सतीश यादव, देवेंद्र नाथ दुबे,  एन के दुबे, जगजीवन दुबे, जनेश्वर कुमार, वी डी शुक्ला, अनिल कुमार द्विवेदी,
राम बदन, रंजीत सिंह, धर्मेंद्र तिवारी और गिरवर शुक्ल सहित अनेकों पूर्व सैनिकों की सहभागिता रही।

You may have missed