जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिया जीवन रक्षा का संदेश
सड़क सुरक्षा का संदेश देती रंगोली कंपटीशन आयोजित
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली कंपटीशन जिला स्कूल में आयोजित हुआ ।इसका उद्देश्य रचनात्मक कला के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश छात्रों और आम जनता तक पहुंचाना है।इसमें हेल्मेट का उपयोग, सीट बेल्ट की उपयोगिता,तेज गति से वाहन नहीं चलाना, तमाम यातायात नियमों का पालन करना , नशे में वाहन नहीं चलाना जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई।
आयोजकों का मानना है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ सरकारी विभागों या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है ।खासकर युवाओं को इसे और गम्भीरता से लेने की जरूरत है। युवाओं और छात्रों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण पहल की जा सकती है। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि हमारी संस्था लगातार सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान चलाकर लोगों को सजग करती है। हमारी उद्देश्य है लोग सुरक्षित चलें , सुरक्षित रहें, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा
इस आयोजन में जिला परिवहन विभाग से विनीत कुमार सिंह, ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस उपस्थित रहे ।जिला स्कूल के प्राचार्य प्रफुल्ल मिश्रा ने सकारात्मक सहयोग बनाए रखा ।आर्ट टीचर प्रभा मैम का सहयोग सराहनीय रहा।टीम वरदान से इस मौके पर विवेक वर्मा, रीता सिन्हा, शर्मिला वर्मा, राजेश कुमार (छायाकार), ज्योति भाटिया , मशहूर चित्रकार अमनचक्र जी
उपस्थित रहे।
प्रथम पुरस्कार ग्रुप बी
द्वितीय पुरस्कार ग्रुप ए
तृतीय पुरस्कार ग्रुप ई
को दिया गया।

