मानासोती फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में चियाकी ने मारी बाजी, एक गोल से मानासोती को हराया
युवा स्टार क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल: चियाकी एक गोल से विजयी, आशीष कुमार सिन्हा व अजय उरांव ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के पोंची पंचायत अंतर्गत मानासोती में आज युवा स्टार क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। मानासोती और चियाकी के बीच हुए मुकाबले में चियाकी टीम ने एक गोल से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ डबल खस्सी तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व खस्सी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा तथा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह पाकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव ने दोनों टीमों को हौसलाअफजाई की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक एकाग्रता आती है। युवा खेल को अपना करियर भी बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से वे ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल व नेट देकर सम्मानित करते आ रहे हैं और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। यह उनका छोटा-सा प्रयास है।
अजय उरांव ने भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर युवा नेता प्रवेश यादव, उभरते युवा संदीप यादव, सामाजिक नेता रवींद्र कुमार यादव, रवींद्र कुमार भुईयां, छोटु यादव, पोंची पंचायत के युवा नेता अभिषेक कुमार (गोलू), रवींद्र कुमार श्रषी, कमिटी अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, दिलीप यादव, सचिव चंदन सिंह, मुकेश सिंह, सहयोगी विजय सिंह, रामनाथ सिंह, अमोद सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीमंत सिंह, गुड्डू सिंह, हरिनारायण यादव, ब्रह्मदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा नेता सतीश सिंह चेरो ने किया। कमेंट्री श्यामलाल सिंह व निर्मल सिंह ने की। सैकड़ों की संख्या में दर्शक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाले आशीष कुमार सिन्हा के निरंतर प्रयासों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है।

