नौडीहा बाजार में चार परिवारों को मिला पक्का आवास, मुखिया पातो देवी ने कराया गृह प्रवेश
चार आवास योजना का हुआ गृह प्रवेश,मुखिया ने कराया फीता काटकर शुभारंभ।
नौडीहा बाजार / पप्पू यादव
नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत खैरादोहर अंतर्गत शिल्दा खुर्द पंचायत के कर्मडीहा टोला में गुरुवार को खुशी का माहौल रहा अबुआ आवास योजना के लाभुक भिखारी राम और इंद्र देवी पति सुरेश राम,
पीएम आवास योजना के लाभुक उर्मिला देवी पति सतेंद्र भुइयां और सरिता देवी पति मिथलेश राम
इन चारों के नए आवास का गृह प्रवेश मुखिया पातो देवी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत गृह प्रवेश कराया।
मौके पर खैरादोहर पूर्व मुखिया सुनैना देवी, पंचायत सहायक सुनीता देवी, जितेंद्र राम, सुनीता देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

