पांकी के नौडीहा बहेरा में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन, डॉ. लवली गुप्ता ने किया उद्घाटन
पांकी के नौडीहा बहेरा में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन, डॉ. लवली गुप्ता ने किया उद्घाटन
पांकी
माँ लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर श्री महावीर मंदिर युवक संघ, नौडीहा बहेरा की ओर से एक भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लवली गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पिपराटांड़ थाना प्रभारी श्री नीलेश कुमार नौडीहा पंचायत के मुखिया श्री मुकेश सिंह समाजसेवी रणधीर सिंह शंकर प्रसाद गुप्ता, उत्तम गुप्ता, मुकेश गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को आपसी भाईचारे और संस्कृति का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। समिति की कमान अध्यक्ष श्री पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता और सचिव श्री अभिनाश गुप्ता ने संभाली।
इसके अलावा समिति के सदस्य मनीष गुप्ता, पवन गुप्ता, सूरज गुप्ता, रोहित गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और अमिताभ सिंह ने व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पूरा सहयोग किया।

