घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए मददगार बनी मनातू पुलिस, घर-घर पहुंचकर कराया विवादों का समाधान
घरेलू हिंसा और प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं के लिए मसीहा बनी मनातू पुलिस,मौके पर किया समाधान
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट
मनातू (पलामू)मनातू थाना की पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत मनातू थाना क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए घर-घर जाकर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं तथा वृद्धजनों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही त्वरित समाधान किया।पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष जन-संपर्क और सुरक्षा अभियान के तहत मनातू थाना की पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सीधे पीड़ित महिलाओं बुजुर्गों और असहाय लोगों के घरों तक पहुंचकर उनका हालचाल जाना।और कई घरों में घरेलू कलह प्रताड़ना और बुजुर्गों की उपेक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आई जिस पर मनातू पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की बात सुनी।
मनातू पुलिस ने कई मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया। जिन मामलों में गंभीर प्रताड़ना या कानूनी सहायता की आवश्यकता थी।उन्हें तुरंत कानूनी मदद और महिला सहायता प्रकोष्ठ से जोड़ने का आश्वासन दिया गया। बुजुर्गों को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।मनातू पुलिस के इस मानवीय और सहयोगात्मक रूप को देखकर स्थानीय ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह और सुरक्षा की भावना देखने को मिली।




