विजय सेतुपति ने रचा इतिहास, 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनने वाले पहले भारतीय अभिनेता
साउथ एक्टर विजय सेतुपति अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं, अब विजय सेतुपति के नाम एक बड़ी उपल्बिध लगने वाली है। तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति 23 नवंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में होने वाले 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया है। THR India को मिली जानकारी के मुताबिक, विजय सेतुपति इस प्रतिष्ठित समारोह में अवॉर्ड देने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

