भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट, 13 दिसंबर को ACA-VDCA स्टेडियम में होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर, 2026 को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली में नहीं होगा। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि ये मुकाबला दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है। डीडीसीए ने BCCI से गुहार लगाई कि स्टेडियम में होने वाले रेनोवेशन काम को देखते हुए वेन्यू बदल दिया जाए. BCCI ने बताया दिल्ली के मौसम की वजह से भी ये वेन्यू बदला गया है। ये मैच अब विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।