तेलोडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आगाज, रोमांचक उद्घाटन मैच में YCK खुट्टा की जीत

तेलोडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आगाज, रोमांचक उद्घाटन मैच में YCK खुट्टा की जीत

गिरिडीह। तेलोडीह स्थित अखाड़ा मैदान में फुटबॉल क्लब तेलोडीह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ खेल का आगाज हुआ।

अपने संबोधन में मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि तेलोडीह की धरती पर इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए सभी फुटबॉल प्रेमियों से तीनों दिन मैदान में पहुंचकर टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील की।

टाईब्रेकर में YCK खुट्टा ने मारी बाजी

उद्घाटन मुकाबला FCT बनाम YCK खुट्टा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में टाईब्रेकर में YCK खुट्टा ने FCT को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया।

इस दौरान प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, पंचायत समिति सदस्य आमिर अली, शमशाद अंसारी, वार्ड सदस्य तस्लीम आरिफ सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष इकबाल अंसारी, सचिव मो. निसार, कोषाध्यक्ष अमजद अंसारी, सोहेल इमाम सहित पूरी कमेटी की अहम भूमिका रही।

You may have missed