राष्ट्रीय एकता दिवस पर माय भारत गढ़वा ने दिलाई एकता की शपथ, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित
माय भारत गढ़वा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ
गढ़वा, झारखंड। माय भारत गढ़वा द्वारा (BDSU), गढ़वा के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में आज 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री गोकुल आचार्य जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक डॉ. पंकज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा युवाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को समर्पित इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवक संजीव कुमार, सत्यम शुक्ला तथा छात्र अंकित कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार सहित इंजीनियरिंग संकाय के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माय भारत गढ़वा की टीम द्वारा किया गया

