कला संगम का जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगेगा कलाकारों का महाकुंभ

कला संगम का जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगेगा कलाकारों का महाकुंभ

कला संगम की बैठक अध्यक्ष श्री पंकज कुमार ताह की अध्यक्षता में ईश्वर समृति भवन में हुई। जिसमें सचिव सतीश कुन्दन ने गत कार्यक्रम के आय ब्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया तथा कला संगम के 65 वें स्थापना दिवस पर भब्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का प्रस्ताव किया सदस्यों ने तालियों की गडगडाहट से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए 26 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन किया जायेगा। संरक्षक सतिंदर सिंह सलूजा ने कहा ईसबार जनवरी के अंतिम सप्ताह में गिरिडीह में लगेगा कलाकारों का महाकुंभ जिसके तहत पांच दिन रंगारंग कार्यक्रम होगा जिसमें एक से बढ़कर एक नाटकों का मंचन होगा तथा लोकनृत्य और शास्त्रिय नृत्य से महफ़िल सजेगी जिसे प्रायोजित करेगा सलूजा गोल्ड। कला संगम के अध्यक्ष पंकज ताह ने कहा ईस आयोजन में 16 राज्यों से कलाकार भाग लेंगे तथा अपने अपने राज्यों की संस्कृति से हमें अवगत करायेंगे यह आयोजन स्व उमा रानी ताह की समृति में समर्पित होगा। शहर को सजाया जायेगा। उपाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा देश भर के चुनिंदा कलाकारों को स्व दिगंबर प्रसाद समृति नाट्य श्री सम्मान देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने कहा शहर में कला संगम के दिवंगत कलाकारों के नाम तोरण द्वार बनाया जायेगा एवं सांस्कृतिक समृद्धि की फोटो गैलरी सजाई जायेगी। उपाध्यक्ष सुजयराज गुप्ता ने कहा कलाकारों के ठहरने और भोजन की उत्तम ब्यवस्था की जायेगी। राजीव सिन्हा ने कहा एक दिन शहर में रंगारंग झांकी निकाली जायेगी। बैठक में साढ़े आठ लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। दो ग्रूप में कोष कमिटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के नेतृत्व में सतीश कुन्दन डा तारक नाथ देव राजीव सिन्हा कृष्ण कुमार सिन्हा शिवेन्द्र कुमार सिन्हा मदन मंजर्वे राजेन्द्र तर्वे
सुजयराज गुप्ता के नेतृत्व में नीतीश आनंद मनोज कुमार मुन्ना अजय कुमार रवीश आनंद शुभम कुमार सिद्धांत रंजन संदीप सिन्हा कोष कमिटी में चयन किया गया। कला की नाटक टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने डिहरी ओन सोन और बलिया जायेगी।
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजय कुमार सिवानी ने किया बैठक में डा तारक नाथ देव प्रदीप बर्णवाल शुभम कुमार ईंन्दरजीत मिश्रा गोपाल दास भदानी राजेश सिन्हा राजेन्द्र तर्वे कविन्द्र भट्टाचार्य अशोक गुप्ता विश्वनाथ स्वर्णकार आदि उपस्थित थे। आगामी बैठक 29 नवंबर को करने के निर्णय के साथ बैठक सम्पन्न हुआ

You may have missed