कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक, एंटी रेबीज और स्नेक वेनम के 70-70 इंजेक्शन उपलब्ध

कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक, एंटी रेबीज और स्नेक वेनम के 70-70 इंजेक्शन उपलब्ध

गढ़वा जिले के कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल के मेडिकल स्टोर में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए दवाइयां और इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल में 31 अक्टूबर 2026 की स्थिति में कुत्ते के काटने पर इस्तेमाल होने वाले एंटी रेबीज के 70 वायल और सांप के काटने पर दिए जाने वाले एंटी स्नेक वेनम के 70 वायल स्टॉक में मौजूद हैं। इसके अलावा दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों की दवाइयां भी उपलब्ध हैं। मरीजों को स्लाइन चढ़ाने के लिए आरएल, एनएस और डीएनएस भी रखा गया है।

अस्पताल के एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली दवाइयों का नियमित रूप से मरीजों के उपचार में उपयोग होता है और दवाइयां एक्सपायर होने की नौबत नहीं आती। टीबी के मरीजों के लिए भी पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। अस्पताल में दवाइयों और विशेषकर सर्पदंश एवं रेबीज के इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक रहना क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की बात है।

You may have missed