केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर विवादों में सारा अली खान, मौलाना ने जारी किया फतवा
25 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सारा अली खान विवादों में घिर गई हैं। उत्तर प्रदेश के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथित तौर पर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। उनका कहना है कि शरिया कानून के अनुसार हिंदू मंदिर में पूजा करना जायज नहीं है। इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है। वहीं, एक अन्य धर्मगुरु ने सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

