पांकी में डंडार बगीचा से बंसडीहा PWD तक सड़क निर्माण का शिलान्यास, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने रखी आधारशिला

डंडार बगीचा से बंसडीहा PWD तक सड़क निर्माण का शिलान्यास, पांकी विधायक ने रखी आधारशिला

पांकी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए गुरुवार की संध्या एक महत्वपूर्ण पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास पांकी प्रखंड के ग्राम डंडार कला में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया, डंडार बगीचा से बंसडीहा PWD तक बनने वाली सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे जिन्होंने विधायक के आगमन पर फूलमाला से उनका जोरदार स्वागत किया
आपको बता दे की यह सड़क DMFT मद से बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। लंबे समय से इस मार्ग की मांग ग्रामीण कर रहे थे।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा के हर गांव-पंचायत तक पक्की सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस सड़क के बन जाने से डंडार, बंसडीहा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी।
इस अवसर पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता, निर्मल मेहता, अभय मेहता, राजदेव मेहता, प्रसिद्ध सिंह, जसवंत मेहता, ललन मेहता, लक्ष्मण यादव, तारकेश्वर महतो, योगेंद्र मेहता, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्रामीणों में इस सड़क को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

You may have missed