कांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज के तीन आरोपित गिरफ्तार

कांडी पुलिस की कार्रवाई, प्रयागराज के तीन आरोपित गिरफ्तार

फोटो कैप्शन: कांडी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित।

कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना पुलिस ने कांड संख्या 118/26 के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद हैदर (60 वर्ष), पिता मोहम्मद जौहर खान, फरजान (55 वर्ष), पति मोहम्मद हैदर तथा सोनिया जाट (30 वर्ष), पति अब्दुल खान शामिल हैं। तीनों आरोपित उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
मामले में कांडी थाना में 27 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।