यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने 5 सीटें जीतीं, सपा 2 पर विजयी और 3 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। अभी तक बीजेपी 5 सीटों पर जीत गई है और एक सीट पर आगे है। वहीं, सपा अभी 2 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 3 पर आगे हैं। पिछली बार के मुकाबले इस चुनाव में सपा को दो सीटों का फायदा होता दिख रहा है, जबकि बीजेपी को न तो कई नफा हुआ और न ही कोई नुकसान। पिछली बार बीजेपी 6 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि दो निर्दलीय चुनाव जीते थे और सपा के खाते में 3 सीट गई थी।