पांकी में शोक की घड़ी में मानवता की मिसाल, जिप सदस्य भावी उम्मीदवार उत्तम गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात

पांकी में शोक की घड़ी में मानवता की मिसाल, जिप सदस्य भावी उम्मीदवार उत्तम गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात

पांकी। पांकी मध्य जिला परिषद के भावी उम्मीदवार सह युवा समाजसेवी उत्तम गुप्ता ने मंगलवार की संध्या में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।
पांकी निवासी आफताब आलम के पिताजी के निधन की सूचना मिलते ही उत्तम गुप्ता तुरंत उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
मौके पर उत्तम गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उनके इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की है। कहा जा रहा है कि उत्तम गुप्ता सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

You may have missed