विदिशा में दर्दनाक हादसा: गुटखा थूकते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आए 65 वर्षीय बुजुर्ग, मौत

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुटखा थूकने के दौरान करंट लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने हाईटेंशन बिजली लाइन की ओर थूका, जिसके बाद वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी जा’न चली गई। घटना की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।