लातेहार में 25 अक्टूबर को कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर होगी चर्चा

लातेहार में 25 अक्टूबर को कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर होगी चर्चा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव करेंगे नेतृत्व, नवनियुक्त प्रभारी अमरजीत भगत होंगे शामिल

लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस, लातेहार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव करेंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी अमरजीत भगत विशेष रूप से शामिल होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न मुद्दों और अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

इसमें यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, कामगार यूनियन, एसटी सेल और एससी सेल सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं उनकी पूरी कमेटी की उपस्थिति अपेक्षित है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

You may have missed