छठव्रतियो के बीच आज किया जायेगा पुजा सामग्री का वितरण।

0
29a14c07-cd8c-49db-835f-9067d9cf70af

छठव्रतियो के बीच आज किया जायेगा पुजा सामग्री का वितरण।

मनिका :मनिका प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट समीप एनएच 39सड़क किनारे आज आदिदेव छठ पुजा समिति के तत्वावधान मे छठव्रतियो के बीच नारियल सूप सहित दुध फल आदि का वितरण किया जायेगा ।उक्त आशय् की जानकारी देते हुए आदिदेव छठ पुजा समिति के निक्की ने जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक वर्ष आदिदेव छठ पुजा समिति के तत्वावधान मे छठव्रतियो के बीच फल दुध आदि अन्य पुजा सामग्रियो का वितरण किया जाता है ।समिति के सदस्यो ने सभी छठव्रतियो से ससमय वितरण स्थल पर आकर पुजा सामग्री लेने का आग्रह किया है ।पुजा सामग्री वितरण करने मे आदिदेव छठ पुजा समिति के अजय गुप्ता रोहित यादव नीरज यादव उमाशंकर गुप्ता रमेश गुप्ता अशोक प्रजापति बिरेंद्र कुजूर कृष्णा प्रसाद सहित कई अन्य लोगो का योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *